
गाजियाबाद से बड़ी खबर

गौर होम्स सोसाइटी में RWA के खिलाफ निवासियों का आक्रोश, 14 जून को महा-आंदोलन का ऐलान?
सूर्या न्यूज़ 24 जिला गाजियाबाद से क्राइम रिपोर्टर नफीस खान
गाजियाबाद के गोविंदपुरम स्थित गौर होम्स सोसाइटी में वर्तमान RWA (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) प्रबंधन के खिलाफ निवासियों का विरोध तेज हो गया है। सोसाइटी के लोगों ने RWA पर मनमानी, वित्तीय अपारदर्शिता और तानाशाही रवैया अपनाने के आरोप लगाए हैं।
निवासियों का कहना है कि बिना आम सहमति और उचित ऑडिट के मेंटेनेंस शुल्क में भारी वृद्धि की गई है, जिससे फ्लैट मालिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था की बदहाली, लिफ्टों की खराब स्थिति और आय-व्यय के खातों में पारदर्शिता की कमी को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए हैं।
विरोध प्रदर्शन के तहत 14 जून 2026 (रविवार) को शाम 7:30 बजे गेट नंबर-1 स्थित फाउंटेन के पास सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ और विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इसकी सूचना थाना कवि नगर को भी लिखित रूप से दी जा चुकी है।
इस आंदोलन का नेतृत्व कर रहे अधिवक्ता विष्णु सिंह ने कहा कि सोसाइटी के हितों की रक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए निवासी एकजुट होकर संघर्ष करेंगे। उनका आरोप है कि कुछ पदाधिकारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया की अनदेखी कर मनमाने निर्णय ले रहे हैं, जिसका विरोध किया जाएगा।
निवासियों ने इसे किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं बल्कि सोसाइटी के प्रत्येक परिवार की सुरक्षा, पारदर्शिता और अधिकारों की लड़ाई बताया है। 14 जून को होने वाले कार्यक्रम को लेकर सोसाइटी में व्यापक जनसमर्थन देखने को मिल रहा है।




