झाँसी जिले में उप मुख्यमंत्री-केशव प्रसाद मौर्य आज 19 जून और आगामी कल 20 जून,2026 को भ्रमण पर रहेंगे-

झाँसी जिले में उप मुख्यमंत्री-केशव प्रसाद मौर्य आज 19 जून और आगामी कल 20 जून,2026 को भ्रमण पर रहेंगे-

(विशेष रिपोर्ट : अमित मिश्रा,सूर्या न्यूज़ 24,झाँसी,उ०प्र०)
उत्तर प्रदेश राज्य के उप मुख्यमंत्री-केशव प्रसाद मौर्य आज दिनाँक-19 और 20 जून,2026 को जनपद झाँसी के 02 दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह 19 जून को नई दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा प्रातः झाँसी पहुँचे तथा विभिन्न सामाजिक,संगठनात्मक एवं प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।भ्रमण के दौरान उप मुख्यमंत्री बृजलालसागर लघु वाटिका में विशिष्ट जनों से संपर्क करेंगे तथा पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे….
इसके उपरांत सदर बाजार क्षेत्र में स्वच्छता एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा आयकर भवन स्थित शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।दोपहर में सर्किट हाउस झांसी में प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही वह पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ संवाद एवं बैठक करेंगे। बाद में अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे तथा झाँसी विकास प्राधिकरण स्थित दीनदयाल सभागार में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगे।कार्यक्रम के अंतर्गत उप मुख्यमंत्री शिवाजी नगर स्थित आवास पर व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल से भेंटवार्ता भी करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस झांसी में प्रस्तावित है….
20 जून को प्रातः सर्किट हाउस से प्रस्थान कर वह मध्य प्रदेश के दतिया स्थित माँ पीताम्बरा देवी सिद्ध शक्तिपीठ में दर्शन-पूजन करेंगे।इसके उपरांत दतिया हवाई पट्टी से राजकीय विमान द्वारा प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे।



