झाँसी : राजकीय रेलवे पुलिस प्रशासन अंतर्गत S.P ने G.R.P और R.P.F की सँयुक्त गोष्ठी में आवश्यक निर्देश जारी किए-

झाँसी : राजकीय रेलवे पुलिस प्रशासन अंतर्गत S.P ने G.R.P और R.P.F की सँयुक्त गोष्ठी में आवश्यक निर्देश जारी किए-

(ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा/झाँसी,उत्तर प्रदेश)
झाँसी रेलवे मंडल अंतर्गत यात्रियों को सुरक्षित,सुगम एवं भयमुक्त रेलयात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (रेलवे झाँसी)-विपुल कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जी०आर०पी० एवं आर०पी०एफ० के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण संयुक्त गोष्ठी का आयोजन कार्यालय पुलिस अधीक्षक रेलवे,झाँसी में किया गया।उक्त गोष्ठी में झांसी रेल मंडल के अंतर्गत संचालित होने वाली पैसेंजर एवं एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी।गोष्ठी में दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश—-
(1)-चोरी की रोकथाम :
ट्रेनों में बढ़ती जेबकतरी एवं सामान चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु G.R.P एवं R.P.F की संयुक्त टीमों द्वारा ट्रेनों,प्लेटफार्मों एवं स्टेशन परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाए।सादे वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखी जाए….
(2)-पत्थरबाजी की रोकथाम :
ट्रेनों पर होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं को रोकने के लिए संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां ग्राम सुरक्षा समितियों,स्थानीय पुलिस एवं आर०पी०एफ० के साथ समन्वय स्थापित कर जागरूकता अभियान चलाया जाए।दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए….
(3)-अवैध वेंडर्स पर अंकुश :
ट्रेनों एवं स्टेशनों पर अवैध रूप से सामान बेचने वाले वेंडरों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध अभियान चलाया जाए।केवल वैध लाइसेंसधारी वेंडरों को ही अनुमति दी जाए,जिससे यात्रियों को असुविधा ना हो….
(4)-कोच अटेंडेंट का सत्यापन :
सभी ट्रेनों में कार्यरत कोच अटेंडेंट,पैंट्री कर्मियों एवं सफाई कर्मियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराया जाए और बिना सत्यापन के किसी भी व्यक्ति को ट्रेन में कार्य करने की अनुमति ना दी जाए….
(5)-CCTV से निगरानी :
झाँसी जंक्शन सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर लगे CCTV कैमरों की 24 घंटे निगरानी सुनिश्चित की जाए।संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई हेतु नियंत्रण कक्ष को अलर्ट मोड में रखा जाए….
(6)-यात्री सुविधा एवं महिला सुरक्षा :
महिला यात्रियों,बुजुर्गों एवं बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय रखा जाए ट्रेनों में किसी भी प्रकार की अवैध वसूली ना होने दी जाए….
GRP-SP ने कहा कि GRP और RPF को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए रेल यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोपरि है।

