Police Good WorkTechnologyकार्यक्रमटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़विभागीय
Trending

प्रखंड बगहा-01 के सभागार में बीस सूत्री की बैठक में अतिक्रमण, जलजमाव, राशन वितरण समेत विभिन्न जनसमस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा।

प्रखंड बगहा-01 के सभागार में बीस सूत्री की बैठक में अतिक्रमण, जलजमाव, राशन वितरण समेत विभिन्न जनसमस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा।

बिहार डेस्क,बगहा। बगहा-1 प्रखंड सभागार में शनिवार को प्रखंड बीस सूत्री की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष राजन गुप्ता ने की, जबकि संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने किया। बैठक में प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी, बीस सूत्री के सदस्य, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बैठक की शुरुआत में पिछली बैठकों में उठाए गए मुद्दों और कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान कई विभागों के पदाधिकारियों के बैठक में मौजूद नहीं रहने पर बीस सूत्री सदस्यों ने कड़ी नाराजगी जताई। सदस्यों ने कहा कि जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की मौजूदगी आवश्यक है। उन्होंने अनुपस्थित पदाधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।बीस सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है। विभागीय पदाधिकारियों को बैठक में उठाए गए मामलों को गंभीरता से लेते हुए समय पर कार्रवाई करनी चाहिए।

अतिक्रमण और जलजमाव का मुद्दा उठा

बैठक में सदस्यों ने नगर परिषद क्षेत्र में मवेशी अस्पताल के सामने अतिक्रमण, विभिन्न वार्डों में जलजमाव तथा पंचायतों में भू-माफियाओं द्वारा किए जा रहे कथित अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। सदस्यों ने इन समस्याओं पर संबंधित विभागों से आवश्यक कार्रवाई की मांग की।इसके अलावा अस्पताल,आपूर्ति, कृषि, आईसीडीएस, बैंक, पीएचईडी और स्वच्छता समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों में विभिन्न विद्यालयों के भवन, आधारभूत सुविधाओं और अन्य समस्याओं को सदस्यों ने बैठक में रखा। इस पर बीडीओ प्रदीप कुमार ने सदस्यों से संबंधित समस्याओं के संबंध में लिखित आवेदन देने को कहा, ताकि आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को भेजा जा सके।

आपूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान सदस्यों ने राशन वितरण व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। सदस्यों का आरोप था कि गोदाम से जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों तक पहुंचने के दौरान अनाज की मात्रा कम हो जाती है। इस मामले पर सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार और इसकी जांच की मांग की।

बैठक में बिजली विभाग की ओर से कनीय विद्युत अभियंता शशिभूषण कुमार ने केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अनुदानित दर पर सौर ऊर्जा प्लेट लगाए जा सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।वहीं बीस सूत्री सदस्यों की मांग पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अरविंद कुमार ने श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही कृषि, उद्यान, आवास, स्वच्छता सहित अन्य विभागों में संचालित योजनाओं और उनकी प्रगति की भी जानकारी दी गई।बैठक में प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी, सीओ रविभूषण गौरव, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अरविंद कुमार, बीएओ अभय कुमार, बगहा-1 पीएचसी प्रभारी राजेश सिंह, आवास पर्यवेक्षक अभय कुमार, मनीष कुमार, बीस सूत्री उपाध्यक्ष जीतन जायसवाल, मंडल अध्यक्ष परसौनी अरविंद दुबे, जितेंद्र राव, दीपू शाही, मोहन राम, सुनीता देवी, नगर परिषद स्वच्छता पदाधिकारी अब्दुल बाकी, सिटी मैनेजर चंदन कुमार, पीओ आलोक रंजन, ईख प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी साहिल कुमार, आपूर्ति विभाग से अभिषेक आनंद सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं बीस सूत्री सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!