Best News StoryE-PaperMake it ModernNew LookReviewsबिहारलोकल न्यूज़विभागीयसरकारी योजनायें
Trending

प्रखंड बगहा-01: बेहतर कार्य के लिए आंगनबाड़ी सेविकाएं सम्मानित, सीडीपीओ ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह।

प्रखंड बगहा-01: बेहतर कार्य के लिए आंगनबाड़ी सेविकाएं सम्मानित, सीडीपीओ ने प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उत्साह।

बिहार डेस्क,बगहा। मंगलवार को प्रखंड बगहा-1 स्थित समेकित बाल विकास परियोजना कार्यालय में सेक्टर 6, 8, 9 एवं 10 की आंगनबाड़ी सेविकाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी प्रशांत कुमार झा ने पोषण ट्रैकर के प्रभावी उपयोग, आंगनबाड़ी केंद्रों के बेहतर संचालन तथा टीएचआर (टेक होम राशन) के गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी वितरण में उल्लेखनीय योगदान के लिए सेविकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।इस अवसर पर सीडीपीओ ने कहा कि संबंधित सेविकाओं ने निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव के साथ बाल पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि फेस रिकॉग्निशन सिस्टम के सफल क्रियान्वयन में भी इनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है, जिससे योजनाओं के संचालन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है।सीडीपीओ ने सभी सम्मानित सेविकाओं के उत्कृष्ट सेवाभाव की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रशस्ति पत्र उनके प्रेरणादायक कार्यों के प्रति सम्मान का प्रतीक है, जिससे भविष्य में भी वे इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करती रहेंगी।उन्होंने सेक्टर 6, 8, 9 एवं 10 की महिला पर्यवेक्षिकाओं अमृता राज एवं प्रियंका की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके बेहतर मॉनिटरिंग और मार्गदर्शन का ही परिणाम है कि संबंधित सेविकाएं आज इस सम्मान की हकदार बनी हैं।कार्यक्रम में प्रखंड समन्वयक निर्भय कुमार, कार्यपालक सहायक अवनीश कुमार, महिला पर्यवेक्षिका अमृता राज, प्रियंका तथा परिचारी सुरेश राम,सेविका फिरदोस फातमा, नासिया प्रवीण,पुष्पा देवी,छाया कुमारी,राधा रानी, नीता कुमारी,सुधा देवी रूबी खातून, सहित तमाम सेविकाएँ उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!