बगहा एसपी द्वारा भितहा थाना का किया गया वार्षिक निरीक्षण, दिए कई आवश्यक निर्देश।
बगहा एसपी द्वारा भितहा थाना का किया गया वार्षिक निरीक्षण, दिए कई आवश्यक निर्देश।

बिहार डेस्क,बगहा।शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक,बगहा राजेश कुमार द्वारा भितहा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना में एसपी ने भितहा थाने के लंबित कांडों की गहन समीक्षा की तथा पुराने कांडों को त्वरित निष्पादन, संचिका का रख रखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई, अनुसंधान में तेजी लाने एवं निष्पादन में गुणवत्ता बनाए रखने हेतु संबंधित थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए । इस दौरान एसपी ने भितहा थाना स्तर पर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आमजनों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने पर बल दिया। साथ ही पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया गया।एसपी राजेश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी पुलिस पदाधिकारी अथवा कर्मी के विरुद्ध पुलिस की छवि धूमिल करने वाली शिकायत प्राप्त होने पर उसे गंभीरता से लिया जाएगा तथा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



