E-PaperEducationGood workMobile PhonesNew Lookकार्यक्रमझमाझम ख़बरबिहारलोकल न्यूज़
Trending

आदर्श रा० म० विद्यालय पटखौली बगहा-2 के सेवानिवृत्त शिक्षक मनोज माइकल को भावभीनी विदाई, विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित।

आदर्श रा० म० विद्यालय पटखौली बगहा-2 के सेवानिवृत्त शिक्षक मनोज माइकल को भावभीनी विदाई, विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित।

 

बिहार डेस्क बगहा। सोमवार को आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय,पटखौली, बगहा-2 में शिक्षक मनोज माइकल के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मियों ने उनके लंबे सेवाकाल को याद करते हुए योगदान की सराहना की और भावभीनी विदाई दी।कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंदकिशोर प्रसाद ने की, जबकि संचालन शिक्षक उमेश चंद्र सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फुदन राम उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षक मनोज माइकल को अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फुदन राम ने कहा कि मनोज माइकल ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य किया। उनका योगदान विद्यालय और शिक्षा जगत के लिए सदैव स्मरणीय रहेगा। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को लाभ मिलता रहेगा। उन्होंने मनोज माइकल के स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के प्रधानाध्यापक नंदकिशोर प्रसाद ने कहा कि शिक्षक का जीवन विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने के लिए समर्पित होता है। मनोज माइकल ने 22 मार्च 2007 से 31 अगस्त 2026 तक विद्यालय में पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ शिक्षण कार्य किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय और विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसे विद्यालय परिवार हमेशा याद रखेगा।समारोह में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी मनोज माइकल के साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा का एक पड़ाव मात्र है, लेकिन शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को दिए गए संस्कार, शिक्षा और मार्गदर्शन का प्रभाव लंबे समय तक समाज में बना रहता है।इस अवसर पर शिक्षक मनोज माइकल ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बिताया गया समय मेरे जीवन के सबसे महत्वपूर्ण और यादगार समय में से एक रहा। उन्होंने सहकर्मियों के सहयोग, स्नेह एवं सम्मान के लिए सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें सम्मानित करते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। विदाई के दौरान विद्यालय का माहौल भावुक हो गया और सहकर्मियों ने उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।इस अवसर पर शिक्षक धर्मेंद्र कुमार भारती, बबन कुमार,दुर्गेश कुमार तिवारी,अरविंद कुमार श्रीवास्तव,अजीत कुमार श्रीवास्तव,शिक्षिका शिवानी कुमारी,फ़िज़ा प्रवीण,नेहा कुमारी, रुकईया खातून सहित विद्यालय के तमाम छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!