राखी के रंग में रंगा उन्नाव, ‘शक्ति वंदन रक्षा महोत्सव’ में गूंजा बहनों के सम्मान का संदेश

राखी के रंग में रंगा उन्नाव, ‘शक्ति वंदन रक्षा महोत्सव’ में गूंजा बहनों के सम्मान का संदेश

रिपोर्ट – दिनेश आर्या, ब्यूरो
सूर्या न्यूज़-24
उन्नाव। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उन्नाव में भाई-बहन के अटूट रिश्ते और नारी सम्मान की भावना को समर्पित ‘शक्ति वंदन रक्षा महोत्सव’ का भव्य आयोजन सदर विधायक पंकज गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। परिसर में ‘हर बहन का अभिनंदन—हैप्पी रक्षाबंधन’ जैसे संदेश लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। महोत्सव में रक्षाबंधन की खुशियों के साथ बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण का संदेश भी प्रमुखता से दिया गया।
कार्यक्रम का सबसे भावुक और आकर्षक क्षण तब देखने को मिला जब बड़ी संख्या में उपस्थित बहनों ने सदर विधायक पंकज गुप्ता की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। विधायक पंकज गुप्ता ने भी सभी बहनों का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सुख, सुरक्षा एवं सम्मान का संकल्प दोहराया। राखी बांधने के दौरान पूरे परिसर में उत्सव और खुशी का माहौल देखने को मिला।
आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि ‘शक्ति वंदन रक्षा महोत्सव’ केवल रक्षाबंधन का उत्सव नहीं, बल्कि समाज में बहनों के प्रति सम्मान और भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की गरिमा को मजबूत करने का एक प्रयास है।
महोत्सव के माध्यम से महिला सम्मान, सामाजिक सद्भाव और बहनों के सशक्तिकरण का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।


