Best News StoryMARKETक्राइमटॉप न्यूज़समस्या

सर्राफा व्यापारी बा उसके पुत्रो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पुलिस मामले की जांच कर रही है

ब्रेकिंग न्यूज़ | पीलीभीत

सर्राफा व्यापारी बा उसके पुत्रो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज पुलिस मामले की जांच कर रही है

थाना बरखेड़ा में
क्षेत्राधिकारी के आदेश पर कमलेश चांदी व उसके पुत्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज।
पीलीभीत जनपद के थाना बरखेड़ा क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 निवासी पत्रकार हरिशंकर शर्मा की तहरीर पर क्षेत्राधिकारी के आदेश के बाद कमलेश चांदी, अंकित गुप्ता और अमित गुप्ता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।
शिकायत के अनुसार, पत्रकार हरिशंकर शर्मा ने अपनी कुछ आभूषण सामग्री उक्त दुकान पर गिरवी रखी थी। आरोप है कि 26 मार्च को दोपहर लगभग 1:30 बजे जब वे अपनी गिरवी रखी सामग्री का हिसाब लेने दुकान पर पहुंचे और लेखा-जोखा मांगा, तो दुकान संचालकों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि तीनों आरोपियों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यदि दोबारा दुकान पर आए तो दुकान बंद करके जान मारने की धमकी दी।
मामले में क्षेत्राधिकारी के आदेश पर थाना बरखेड़ा में संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। थाना बरखेड़ा पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो रिपोर्ट प्रेम शंकर पीलीभीत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!