बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में एसडीएम चांदनी कुमारी का औचक निरीक्षण, डॉक्टर समेत कई एएनएम मिले अनुपस्थित,मांगा गया स्पष्टीकरण।
बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में एसडीएम चांदनी कुमारी का औचक निरीक्षण, डॉक्टर समेत कई एएनएम मिले अनुपस्थित,मांगा गया स्पष्टीकरण।
बगहा।बगहा अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी ने मंगलवार को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. बालेश्वर शर्मा समेत कई एएनएम अनुपस्थित पाई गई। इस पर एसडीएम ने अस्पताल उपाधीक्षक डॉ ए के तिवारी को संबंधित चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम चांदनी कुमारी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की जानकारी ली। एसडीएम ने अनुपस्थित पाए गए कर्मियों के मामले में आवश्यक कार्रवाई के लिए उपाधीक्षक को निर्देशित किया गया।एसडीएम ने अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्डों की ड्यूटी व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए रोस्टर तैयार कर उसे रोस्टर बोर्ड पर प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया।





