E-PaperHOSPITALMedicalReviewsTravelराहत कार्यलोकल न्यूज़समस्या
Trending
21वीं वाहिनी एसएसबी का मानवीय कार्य, सीमावर्ती गांव की गर्भवती को गंभीर स्थित में त्वरित चिकित्सा सहायता हेतु पहुंचाया अस्पताल।
21वीं वाहिनी एसएसबी का मानवीय कार्य, सीमावर्ती गांव की गर्भवती को गंभीर स्थित में त्वरित चिकित्सा सहायता हेतु पहुंचाया अस्पताल।
बगहा/वाल्मीकिनगर। 21वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बगहा द्वारा मानवीय सेवा के तहत 09 सितंबर 2026 को लगभग 08:30 बजे, सीमा चौकी झंडूटोला के कार्यक्षेत्र (एओआर ) के अंतर्गत ग्राम बिनटोला की एक गर्भवती महिला की गंभीर स्थित होने पर कमांडेंट श् तपेश्वर संबित राउत,एसएसबी 21वीं वाहिनी के तत्काल आदेशानुसार सीमा चौकी चकदहवा के आरआरटी टीम एवं जवानों द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गर्भवती महिला को सरकारी वाहन से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वाल्मीकिनगर पहुँचाया गया, जहाँ उन्हें चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। एसएसबी द्वारा की गई इस त्वरित सहायता से गर्भवती की स्थिति सामान्य और स्थिर हो पाईl




