Best News StoryCYBER THANAE-PaperGood workMake it ModernMobile PhonesNew LookPolice Good WorkReviewsकार्यक्रमटॉप न्यूज़पटनाबिहारलोकल न्यूज़
Trending

ऑपरेशन विधि पालक युवक” के तहत महिला सुरक्षा एवं साइबर फ्रॉड से संबंधित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन ।

ऑपरेशन विधि पालक युवक” के तहत महिला सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित।

बिग अपडेट, बगहा। बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के निर्देश के आलोक में पुलिस जिला बगहा अंतर्गत बगहा थाना क्षेत्र के डी०एम० एकेडमी बगहा-1 में बुधवार को “ऑपरेशन विधि पालक युवक” के तहत महिला सुरक्षा एवं साइबर फ्रॉड से संबंधित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सहायता सेवाओं तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं के सम्मान, लैंगिक समानता एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।पुलिस पदाधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को छेड़छाड़, उत्पीड़न,साइबर अपराध एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को कानून का सम्मान करने एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया। बिहार पुलिस मुख्यालय, पटना के आदेशानुसार हर मंगवार साइबर क्राइम जागरुकता कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में कानूनी जागरूकता बढ़ाना, महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा अपराध की रोकथाम में जनसहभागिता सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!