Best News StorybiharE-PaperEducationFeaturedGood workकार्यक्रमतकनीकीबिहारलोकल न्यूज़
Trending

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे।

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एनसीसी कैडेट्स ने लगाए विभिन्न प्रजातियों के पौधे।

बगहा एक से रोहित कुमार की रिपोर्ट ,बगहा।पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के उद्देश्य से 25 बिहार बटालियन एनसीसी, मोतिहारी के निर्देशन में चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत एनसीसी ट्रूप नंबर 245, डी.एम. एकेडमी, बगहा के कैडेट्स ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया।अभियान में विद्यालय के लगभग 65एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर कैडेट्स ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए दस विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। इनमें फलदार, छायादार एवं उपयोगी प्रजातियों के पौधे शामिल रहे। पौधारोपण के साथ कैडेट्स ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के दौरान कैडेट्स ने कहा कि पौधे केवल पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ भविष्य की नींव हैं। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और संरक्षण की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (एएनओ) देवीदत्त मालवीय ने कहा कि—
“एक पेड़ माँ के नाम अभियान केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और हमारी भावनाओं को जोड़ने वाला एक जन-जागरूकता अभियान है। जिस प्रकार माँ अपने बच्चों का पालन-पोषण करती हैं, उसी प्रकार पेड़ भी हमें जीवनदायिनी वायु, छाया,फलऔर पर्यावरणीय संतुलन प्रदान करते हैं। एनसीसी कैडेट्स के माध्यम से हमारा प्रयास है कि पौधारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण की जिम्मेदारी की भावना भी विकसित हो। आज लगाए गए ये पौधे आने वाले समय में विद्यालय और समाज के लिए हरित विरासत बनेंगे।उन्होंने कहा कि 25 बिहार बटालियन एनसीसी, मोतिहारी के निर्देशन में इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से कैडेट्स को पर्यावरण संरक्षण के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स की सक्रिय भागीदारी ने विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण बनाया। कैडेट्स ने पौधों की सुरक्षा, नियमित सिंचाई एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!