प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा, ‘सेवा संकल्प अभियान’ का ऐलान।
सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर बगहा में भाजपा की प्रेसवार्ता, 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, आगामी सेवा गतिविधियों की दी गई जानकारी।
बिहार डेस्क,बगहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष’ के उपलक्ष्य में भाजपा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को बगहा स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इसमें पूर्व मंत्री जनक चमार समेत पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।प्रेसवार्ता के दौरान अभियान के उद्देश्यों, आगामी कार्यक्रमों एवं विभिन्न सेवा गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित यह अभियान उनके सेवा, सुशासन, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है।इस अवसर पर पूर्व मंत्री जनक चमार ने अभियान के तहत आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी और भाजपा कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित करने पर जोर दिया।वहीं, बगहा विधायक राम सिंह ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित यह अभियान उनके सेवा भाव, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से पार्टी कार्यकर्ता सेवा और जनकल्याण के कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी सक्रियता के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष सेवा, सुशासन, पारदर्शिता एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते हैं। ‘देश प्रथम, जनसेवा सर्वोपरि’ की भावना के साथ कार्य करते हुए उन्होंने देश के विकास को नई दिशा देने का कार्य किया है।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष अचिंत्य कुमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह,जिला उपाध्यक्ष रितु जायसवाल एवं ओम निधि वत्स,जिला प्रवक्ता विजय साहू, नागेन्द्र साहनी,राजन गुप्ता सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



