Best News StoryGood workPolicticsUnnaoझमाझम ख़बरटॉप न्यूज़देश दुनियावार्ड सदस्य

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा कार्यों की रही धूम, अस्पताल में मरीजों को बांटे फल*

रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शाम को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा कार्यों की रही धूम, अस्पताल में मरीजों को बांटे फल*

रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शाम को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम

रिपोर्ट -दिनेश आर्या
सूर्या न्यूज़-24

उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिन पर गुरुवार को कई सेवा कार्यक्रम हुए। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल बांटे। इसके साथ ही युवा मोर्चा की अगुवाई में रक्तदान शिविर भी लगाया गया। विधायक पंकज गुप्ता ने फल बांटते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत की संस्कृति, सभ्यता, परंपरा और विकास को आगे बढ़ाया है। साथ ही विश्व में भारत की भूमिका को मजबूत किया है। विधायक ने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि पीएम इसी तरह देश की सेवा करते रहें और भारत को आगे बढ़ाते रहें। रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विधायक के अनुसार, शुरुआत में करीब 10 लोगों ने रक्तदान किया था। शाम तक यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद जताई गई थी। बता दे कि पंकज गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के रूप में मनाया जा रहा है। दिनभर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शाम को ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम होगा। इसके अलावा टूल बांटने जैसे दूसरे सेवा कार्य भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान पूरे एक महीने तक चलेगा। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन दूसरे नेताओं की तरह सिर्फ बड़े या रंगारंग कार्यक्रमों के बजाय सेवा कार्यों के जरिए मनाने का मौका मिल रहा है। उन्होंने इसे सौभाग्य बताते हुए प्रधानमंत्री का आभार जताया। शाम को आयोजित होने वाले ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम के संबंध में विधायक ने बताया कि दीपक के माध्यम से प्रधानमंत्री के लिए ईश्वर से आशीर्वाद की कामना की जाएगी। उन्होंने कहा कि मोदी दीर्घायु और स्वस्थ रहें तथा देश की उन्नति और प्रगति में इसी तरह योगदान देते रहें। इस दौरान उनके प्रति शुभकामनाएं भी व्यक्त की जाएंगी।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!