Best News Storyझमाझम ख़बरदेश दुनिया

दीपावली और छठ महापर्व को लेकर बगहा अनुमंडल कार्यालय में शांति समिति की बैठक की गई आयोजित

दीपावली और छठ महापर्व को लेकर अनुमंडल कार्यालय में शांति समिति की बैठक की गई आयोजित

दीपावली और छठ महापर्व के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने को तैयार लेकर एसडीएम ने पदाधिकारियों और अधिकारियों को दी आवश्यक दिशा निर्देश

भास्कर दिवाकर

बगहा। दीपावली एवम छठ के अवसर पर विधि व्यवस्था के संधारण हेतु बगहा अनुमंडल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी, डॉ. अनुपमा सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमे भूमिसुधार उप समाहर्ता बगहा नीरज दास,कार्यपालक दंडाधिकारी बगहा,विद्युत कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु,कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मुकेश कुमार,उपाधीक्षक अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी, बगहा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र,बगहा एक, दो अग्निशमन पदाधिकारी एवम सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।बैठक के दौरान दीपावली एवम छठ महापर्व की व्यवस्था के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।एसडीएम ने ने लोगों से शांतिपूर्वक दोनों पर्व मनाने की अपील की।सभी पूजा समिति के सदस्यों से कहा कि लाइसेंस लेकर ही मेला व सांस्कृतिक कार्यक्रम करें।पूजा व विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।डीजे बजाने वालों पर कार्रवाई की जायेगी। छठ पूजा के लिए घाटों का सत्यापन करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित की।एसडीएम डॉ. अनुपमा सिंह ने निर्देश दिया कि दोनो पर्व को आपसी सहयोग एवं भाईचारे के साथ मनाएं। पर्व के दौरान डीजे अगर पकड़े जाते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।बैठक में विसर्जन समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से मूर्ति विसर्जन का रूट और समय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान नहीं दें। छठ पूजा के दौरान बैरिकेडिंग करने व गोताखोर की तैनाती से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी संबंधित पदाधिकारी को दी।वही शहर एवं गांव में साफ-सफाई करने छठ घाटों की सफाई करने तथा प्रकाश की व्यवस्था करने का निर्देश दी। वही सामाजिक लोगों ने अनुमंडल प्रशासन से स्वास्थ्य सुविधा संबंधित व्यवस्था सुदृढ़ करने,बगहा में महामारी का रूप ले रही डेंगू बीमारी पर लगाम लगाने,जर्जर सड़क को ठीक करने,शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की। वहीं छठ महापर्व के दौरान अर्घ्य अर्पित करने को लेकर डाला ले जाने में उत्पन्न समस्याओं से अवगत कराया ।एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने दीपावली और छठ महापर्व में विधि व्यवस्था को लेकर बताया की त्यौहार के दौरान हुड़दंग मचाने वाले लोग किसी भी सूरत में बक्शे नहीं जाएंगे। त्यौहारों के दौरान विशेष गश्ती अभियान चलाया जाएगा। बैठक में दीपावली एवं छठ महापर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आह्वान किया गया।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!