E-PaperFestivelMake it ModernNew LookTravelबिहारभक्तिलोकल न्यूज़विभागीयशारदीय नवरात्रि
Trending

शारदीय नवरात्रि:बगहा-02 बीडीओ बिड्डू कुमार राम ने किया दुर्गा स्थान अवसानी, मदनपुर माई मंदिर समेत कई देवी मंदिरों, पूजा पंडालों का दौरा,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

शारदीय नवरात्रि:बगहा-02 बीडीओ बिड्डू कुमार राम ने किया दुर्गा स्थान अवसानी, मदनपुर माई मंदिर समेत कई देवी मंदिरों, पूजा पंडालों का दौरा,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा।

बिहार डेस्क, बगहा।शारदीय नवरात्रि और दुर्गा पूजा के पावन पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बगहा-02 प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में शनिवार को बगहा-02 के प्रखंड विकास पदाधिकारी बिड्डू कुमार राम ने बगहा-02 नगर परिषद क्षेत्र सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के देवी स्थानों और दुर्गा पूजा पंडालों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान बीडीओ बिड्डू कुमार राम ने दुर्गा माता मंदिर मंगलपुर अवसानी, मदनपुर माई मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों और दुर्गा पूजा पंडालों और बगहा-02 नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसरों और दुर्गा पूजा पंडालों की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आने-जाने के मार्ग, और मेला परिसर में लगी दुकानों की स्थिति, सीसीटीवी कैमरे का बारीकी से जायजा लिया।शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि के अवसर पर विभिन्न प्रख्यात मंदिरों एवं दुर्गा पूजा स्थलों पर तैनात प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस कर्मियों से बीडीओ ने क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्हें आस पास भ्रमणशील रहने का निर्देश दिया साथ ही, पूजा समितियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बीडीओ बिड्डू कुमार राम ने दो-टूक शब्दों में कहा कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि किसी असामाजिक तत्वों द्वारा पर्व में खलल डालने या सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया, तो उसे तुरंत चिह्नित कर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय स्थिति या गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को देने की अपील की।अंत में बीडीओ बिड्डू कुमार राम ने सभी पूजा समितियों और नगर एवं प्रखंड बगहा दो क्षेत्र के आम नागरिकों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन करने तथा पर्व के दौरान आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने में पूरा सहयोग करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!