छठे चरण का लोकसभा आम चुनाव कराने के लिए ईवीएम, वी.वी पैट लेकर रवाना हुए मतदान कर्मी
वाल्मीकिनगर लोस चुनाव कराने के लिए ईवीएम, वी.वी पैट लेकर रवाना हुए मतदान कर्मी

04 बगहा विधानसभा अंतर्गत 70 बूथ को क्रिटिकल एवं 25 बूथ को बनाया गया वैनरेबल बूथ।
छठे चरण यानि 25 मई को लोकसभा चुनाव का मतदान शहरी क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शुरू होगा जो शाम 6 बजे तक और वही नक्सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में 4 बजे तक चलेगा।
बिबहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।25 मई को वाल्मीकिनगर लोकसभा का चुनाव कराने के लिए बगहा अनुमंडल क्षेत्र के सभी मतदान कर्मियों के योगदान के पश्चात ईवीएम व वी.वी पैट मशीन आदि चुनाव सामग्री का वितरण डिस्पैच सेंटर बीबीएन कॉलेज बगहा मंगलपुर बगहा 02 में शुक्रवार को किया गया। ईवीएम और वी.वी पैट आदि सामग्रियों का वितरण प्रत्येक बूथों के मतदान कर्मियों जिनमें पीठासीन पदाधिकारी,प्रथम मतदान पदाधिकारी, द्वितीय मतदान पदाधिकारी एवं एक तृतीय मतदान पदाधिकारी रवाना किया गया। उक्त जानकारी बगहा अनुमंडल पदाधिकारी डॉ.अनुपमा सिंह ने दिया। डॉ अनुपमा सिंह ने बतायी कि लोस चुनाव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था की है। चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। वही विभाग द्वारा वाल्मीकिनगर लोकसभा चुनाव को लेकर 04 बगहा विधानसभा के लिए 35 सेक्टर पदाधिकारी की नियुक्ति, 38 ऑब्जर्वर कर्मियों और 7 जोनल दंडाधिकारी को प्रतिनियुक्ति किया गया है। 04 बगहा विधानसभा में कुल 311 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार को लोकसभा चुनाव प्रशासन की देखरेख में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सुबह 7 बजे से शुरू होगा जो शाम 6 बजे तक और वही नक्सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। वहीं प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा भी जगह-जगह पर फ्लैग मार्च निकला गया हैं। जिससे मतदाता भयमुक्त होकर मतदान कर सके साथ ही प्रशासन द्वारा यह भी अपील किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान करें।


