वाल्मीकिनगर में पर्यटकों को मिलेगी शौचालय की सुविधा,नए सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए कराया गया भूमि का सर्वे
वाल्मीकिनगर में पर्यटकों को मिलेगी शौचालय की सुविधा
सीओ द्वारा वाल्मिकिनगर नए सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए कराया गया भूमि का सर्वे
भास्कर दिवाकर
बगहा।वाल्मीकिनगर में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में वीटीआर भ्रमण पर देश विदेश से पर्यटक आते हैं।परंतु पर्यटकों को मुख्य चौक-चौराहा पर सार्वजनिक शौचालय की कमी होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं।जिसको देखते हुए सरकार द्वारा जिला प्रशासन के दिशा निर्देश पर अतिशीघ्र हर क्षेत्र में शौचालय का निर्माण कराया जाना हैं।जिसके लिए अंचल बगहा दो के अंचलाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में सार्वजनिक शौचालय के लिए भूमि का सर्वे किया जा रहा है।इस बावत अंचलाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में वाल्मीकिनगर में नए सार्वजनिक शौचालय के निर्माण के लिए भूमि का सर्वे किया जा रहा है।जिसके लिए जल्द ही भूमि को चयनित कर लिया जाएगा साथ ही पुराने सार्वजनिक शौचालय जो गोल चौक में स्थित है,उन्हे मॉडलाइज किया जाएगा।इस मौके पर वाल्मीकिनगर मुखिया पन्नालाल साह,कर्मचारी जगई राम,अंचल अमीन अनिल यादव सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे। #पश्चिमी चंपारण


