यात्रियों को ट्रेन के गेटों पर यात्रा नही करने के लिए बगहा रेल प्रशासन द्वारा किया गया जागरूक,यात्रियों को सावधानियां बरतने की दी गई नसीहत
बगहा रेलवे स्टेशन पर आवागमन वाले ट्रेनों में लगातार हो रही भीड़,यात्रियों को करना पड़ रहा हैं भारी दिक्कतों का सामना
यात्रियों को ट्रेन के गेटों पर यात्रा नही करने के लिए बगहा रेल प्रशासन द्वारा किया गया जागरूक,यात्रियों को सावधानियां बरतने की दी गई नसीहत
भास्कर दिवाकर
बगहा। बगहा रेलवे स्टेशन पर दिल्ली,मुंबई,अमृतसर आदि जगह पर जाने वाली ट्रेनों में लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है। जिस कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बगहा रेलवे सुरक्षा बल के एएसआई इंद्रजीत सिंह ने बताया कि ट्रेनों में लगातार भीड़ होने के लोग ट्रेन के गेटों पर खड़ा होकर जा रहे है।जिसके मद्देनजर रेलवे के तरफ से सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेन के अंदर बैठने और गेट पर खड़ा व लटकने के लिए नही आदि संबधित सावधानियां बरतने के लिए आवश्यक जानकारियों को साझा करते हुए यात्रियों को जागरुक किया जा रहा है।आरपीएफ पुलिस कर्मियों में एएसआई इंद्रजीत सिंह,हेड कांस्टेबल जीबी सिंह,राजेश कुमार,जेपी यादव के द्वारा बगहा रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों को गेट पर लटककर यात्रा नहीं करने को लेकर सख्त मना किया गया।वही बगहा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को दिल्ली जाने वाली सप्तक्रांति,सत्याग्रह एक्सप्रेस में काफी भीड़ रही।जिससे यात्रियों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।वही रेल प्रशासन द्वारा भीड़ को लेकर कोई भी स्पेशल ट्रेन का परिचालन नहीं किया जा रहा है।जिसको लेकर यात्री काफी नाराज दिखे और भड़ास निकालते भी रहे और यात्रियों ने मांग किया है कि जल्द से जल्द अतिरिक्त रेलगाड़ी बढ़ाया जाए। जिससे यात्रियों को भीड़ का सामना ना करना पड़े और ट्रेन के गेट पर लटककर यात्री सफर करने को मजबूर नही हो सके। वही बगहा नगरवासियों द्वारा भी कई बार नई ट्रेनों की मांग की गई है और कई बुद्धिजीवियों द्वारा भी सोशल साइड पर कई दफा पोस्ट समझा भी किए गए हैं। बात करें तो यहां के जनप्रतिनिधियों के द्वारा भी इसके लिए कोशिश की गई।लेकिन अब तक कोई भी नई ट्रेनों की सुविधा नहीं मिली है। जिस कारण लगातार ट्रेनों में यात्रियों को भीड़ का सामना करना पड़ रहा हैं और यात्री जान जोखिम डालकर ट्रेन के गेंटों पर सफर कर रहे हैं।