ट्रेन की चपेट से किशोर की मौत

उन्नाव गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र के जगनी खेड़ा मोहल्ला निवासी एक किशोर सुबह चंपापुरवा मे रहने वाली अपनी बुआ के घर जा रहा था ऋषि नगर केबिन के पास ट्रेन की चपेट से आने से उसकी मौत हो गई किशोर की मृत्यु पर परिवार में कोहराम मच गया। कानपुर के अस्पताल में मौत होने के चलते पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया है। जगनी खेड़ा निवासी बुद्धिलाल निषाद का 15 वर्षीय बेटा कृष्णा निषाद सुबह करीब 9:30 चंपापुरवा मनसुख खेड़ा निवासी अपनी बुआ गीता के घर जा रहा था ऋषि नगर कैबिन के सामने रेलवे लाइन पर करते समय वह ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेन की टक्कर लगने से घायल होने की सूचना ट्रेन की चालक ने स्टेशन मास्टर को दी। एक्सीडेंट सूचना मिलते ही इसकी जानकारी आरपीएफ जीआरपी को दी गई। मौके पर पहुंचे कर्मियों ने किशोर को रेलवे ट्रेन से हटया और पास ही में गांव होने के चलते और लोगों ने उसकी पहचान कर ली जिस पर उसेकी परिजन भी मौके पर पहुंचे गए । परिजन उसके इलाज के लिए कानपुर उर्सला ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। इसके बाद कानपुर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा। कृष्णा की मां की मौत करीब 14 साल पहले हो चुकी थी तीन बहन सुनैना नीलम रो रो कर बुरा हाल हो गया। तीन बहन ने वह इकलौता भाई था बहन नीलम ने बताया कि उसके लिए भाई ही एक सहारा था मां के न रहने के बाद समस्याओं से गुजर रहे थे अब भाई की जाने से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। और उसके पास मुसीबत के अलावा कुछ भी नहीं बचा है
24 सूर्य न्यूज़ रिपोर्टर हरिओम ✍️



