Best News Story

महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित

oplus_2

चकलवंशी उन्नाव । ब्लाक सरोसी क्षेत्र के एक इंटर कालेज में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया और मतदाता जागरुकता के तहत लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर सांसद साक्षी महाराज सहित सैकडो लोग मौजूद रहे।

ब्लाक क्षेत्र के बंदाखेडा के मजरा शिवबालक सिंह इंटर कालेज परिसर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित है। गुरुवार को करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष समरेन्द्र प्रताप सिंह व कालेज प्रबंधक राजकुमार सिंह ने महाराणा प्रताप की जयंती का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे सांसद साक्षी महाराज ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोगों को सम्बोधित किया। कहा कि महाराणा प्रताप चार सौ वर्ष पूर्व मुगलों से भारत माता की रक्षा करते हुए अपना बलिदान दिया। जिले में मात्र एक मूर्ति जो शहर में होनी चाहिये वो गांव में बडे सौभाग्य की बात है कि आज महान विभूति के दर्शन हुए। वहीं कालेज के हाई स्कूल और इंटर कक्षा के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।कहा विद्या ऐसा धन है जो न कोई बांट सकता, पानी भिगा सकता, न कोई इसे चोरी कर सकता छात्र बिना सुख के अधिक परिश्रम करके विद्या अर्जित करे और आने वाले मतदान दिवस पर सभी से अपील की कि फिर से नरेंद्र मोदी को जिताने के लिए अपना मतदान अवस्य करें। इस मोके पर संदीप सिंह चौहान, शिवनारायण सिंह,राहुल सिंह, रितेश चौहान, बबलू सिंह,विष्णु तिवारी, अजीत सिंह, धीरेन्द्र सिंह, डीके चौधरी, जितेन्द्र सिंह, सनी सिंह, बूथ अध्यक्ष श्रीपाल राठौर व जगतपाल आदि | क्षेत्रों से आये हुऐ सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद रहे।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!