सेवानिवृत्ति- सह- विदाई एवं सम्मान कार्यक्रम:शिक्षा के प्रति समर्पण का सम्मान, बगहा दो बीईओ फुदन राम सेवानिवृत्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने किया सम्मानित।





बिहार डेस्क,बगहा।शनिवार को बगहा दो के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फूदन राम 31 अक्टूबर 2026 को अपनी दीर्घ सेवाकाल के बाद सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में बगहा नगर स्थित मॉडल स्कुल नॉर्थ बिहार सुगर मिल्स उच्च माध्यमिक विद्यालय नरईपुर बगहा दो के प्रांगण में भव्य सेवानिवृत्ति- सह- विदाई एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी,पश्चिम चम्पारण राजन कुमार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक बेचू राम ने की।इस कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बीईओ फूदन राम के कार्यकाल, उनके मार्गदर्शन को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फूदन राम ने अपने पूरे सेवाकाल में शिक्षा से सम्मान,समृद्धि की ओर के नारे को चरितार्थ किया। प्रखंड बगहा दो जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मध्याह्न भोजन योजना और शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के समुचित समाधान के लिए उनका कार्य हमेशा याद किया जाएगा।जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने कहा कि एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के जाने से विभाग को क्षति है, लेकिन उनका अनुभव और मार्गदर्शन भविष्य में भी हम सबके लिए प्रेरणा बना रहेगा। सेवानिवृति सेवा का एक हिस्सा है। अपने विदाई संबोधन मे फूदन राम भावुक हो गए। उन्होंने प्रखंड के सभी शिक्षक,शिक्षिका,प्रधानाध्यापकों, सीआरसीसी,बीआरपी कार्यालय कर्मियों का आभार जताया और कहा कि आप सभी ने हर कदम पर मेरा साथ दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही बेहतर शिक्षा सम्भव है।वहीं प्रधानाध्यापक नागेन्द्र प्रसाद,शिक्षक शैलेन्द्र कुमार,पिंटू कुमार,सुनील राउत एवं तीरेन्द्र राम ने सेवानिवृत बीईओ फुदन राम एवं मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि पदाधिकारीगण का कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन हम सभी के लिए आशीर्वाद स्वरूप है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक दीपक राही ने किया।मंच से उन्हें शॉल, माला, मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। बैनर पर लिखे “आपके योगदान,समर्पण एवं प्रेरणा के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना” संदेश के साथ सभी ने उनके स्वस्थ और सुखमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।मौके पर नागेन्द्र प्रसाद,उमेश प्रसाद साह,अशोक कुमार गुप्ता,सुनील कुमार,पिंटू कुमार,शैलेन्द्र कुमार, तिरेंद्र राम,रुपेश पांडेय,अर्जुन कुमार,चन्द्रकिशोर सिंह, चंद्रशेखर कुमार, शिव मिश्र,अभिषेक चौहान,राज कुमार,अर्जुन कुमार,केदार राम, उमेश चंद्र सिंह,सेवानिवृत शिक्षक क्युम अंसारी, यदुवंशी कुमार,शिक्षक राहुल राव, प्रदीप कुमार,रमेश कुमार,प्रियेश श्रीवास्तव नंदकिशोर राम,उमेश राम सतीश यादव, हेमंत कुमार, रिजवान अंसारी उमाकांत राव,सौरभ कुमार, कुंदन कुमार,केदार राम,रुपेश कुमार,रमेश मिश्र,एमडीएम इंचार्ज धीरज जयसवाल,बीआरसी कर्मी आशुतोष कुमार,चंदन कुमार,राहुल पाण्डेय,विद्यालय के तमाम शिक्षक,शिक्षिका उपस्थित थे।



