CrimeE-PaperGood workPolice Good Workक्राइमटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़
Trending

धनहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध देसी रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार।

धनहा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो अवैध देसी रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार।

बिहार डेस्क,बगहा/धनहा।बगहा पुलिस जिला अंतर्गत धनहा थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध देसी रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है धनहा पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से एक मोबाइल फोन और एक जियो सिम भी बरामद किया है।बगहा पुलिस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गुरुवार को पुलिस अधीक्षक बगहा राजेश कुमार के निर्देश पर धनहा थाना पुलिस द्वारा धनहा-रतवल पुल चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की नजर काले रंग का बैग लेकर जा रहे एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से दो अवैध रिवॉल्वर एवं चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।गिरफ्तार युवक की पहचान 18 वर्षीय सूरज कुमार पिता मोहन कुमार, निवासी मंगलपुर अवसानी हॉल्ट (मलकौली), थाना पटखौली, जिला पश्चिम चंपारण के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि बरामद हथियारों में एक लोहे का रिवॉल्वर (मेड इन यूएसए) तथा दूसरा रिवॉल्वर (मेड इन इंग्लैंड) अंकित है। इसके अलावा 7.65 KF अंकित चार जिंदा कारतूस,एक रियलमी मोबाइल फोन एवं एक जियो सिम भी बरामद किया गया है।इस मामले में धनहा थाना में कांड संख्या 419/26, दिनांक 18 नवंबर 2026 के तहत धारा 25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस गिरफ्तार युवक से पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।छापेमारी दल में धनहा थानाध्यक्ष अमित कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रंजन कुमार सिंह सहित धनहा थाना के अन्य सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!