बाइक व मोपेड की आमने सामने भिंडत मासूम की मौत

बाइक व मोपेड की आमने सामने भिंडत मासूम की मौत
उन्नाव बाइक और मोपेड की भिड़ंत में मासूम की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर नरी गांव के पास की है। मुरादाबाद थाना भोजपुर के मिलक लालू वाला गांव के रहने वाले संजू बहेलिया अपने परिवार के साथ करीब दो साल से लखनऊ मोहनलालगंज में रहता है। बुधवार भांजा रोहित की शादी में शामिल होने के लिए संजू अपनी पत्नी गीता, 6 माह का बेटा कार्तिक और बहन किरन तथा बहनोई नन्हें व भांजा मानव के साथ बाइक से कानपुर जा रहा था। शेखपुर नरी गांव के पास मोपेड व बाइक की भिड़ंत होने से सभी सड़क पर गिर जाने से जख्मी हो गए। हादसे की जानकारी पर घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने 6 माह के मासूम कार्तिक को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाइक सवार अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने छुट्टी दे दी। हादसे में बाइक सवार मामूल चोटिल हुए थे। घटना की जानकारी पर पुलिस ने जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की है।
24 सूर्य न्यूज़ रिपोर्टर हरिओम

