प्रखंड बगहा दो के किसानों को बीएओ ने किसानों को मुख्य रूप से मोटे अनाज की खेती करने के लिए किया प्रेरित
खरीफ महाअभियान 2024 के तहत प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
बीएओ ने किसानों को मुख्य रूप से मोटे अनाज की खेती करने के लिए किया प्रेरित

मोटे अनाज के फायदे के बारे में दिया गया विस्तृत जानकारी
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।प्रखंड बगहा 02 स्थित ई किसान भवन परिसर में सोमवार को खरीफ महाअभियान 2024 के तहत प्रखंड स्तरीय कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ प्रखंड प्रमुख शिव कुमारी देवी,प्रखंड कृषि पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार शर्मा, वरीय वैज्ञानिक अविनाश कुमार,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशांक नवल,जदयू नेता राकेश सिंह,भाजपा नेता भूपनारायण यादव, आत्मा सदस्य सह किसान नेता छोटेलाल श्रीवास्तव ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मौके पर उपस्थित किसानों को वरीय वैज्ञानिक अविनाश कुमार ने कृषि के नयी तकनीकी की जानकारी दी साथ ही नये तकनीकी से उत्पादन में वृद्धि होने एवं मुनाफे की जानकारी दी गयी साथ ही कृषि की उन्नत आधुनिक तकनीक के द्वारा खेती कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर मुनाफा अर्जित करने की सलाह दी गयी साथ ही खेतों में रसायनिक खाद का प्रयोग ना के बराबर करने की सलाह दी गयी।इसके अलावे खरीफ सीजन में होने वाले विभिन्न फसलों की खेती के लिए खेत तैयार करने से लेकर, फसलों की बुआई, देखभाल, सिंचाई का समय सहित अन्य उपयोगी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी विरेंद्र कुमार शर्मा ने उपस्थित किसानों को मुख्य रूप से मोटे अनाज की खेती करने के लिए प्रेरित किया। जिसमें ज्वार, बाजरा, मडुआ (रागी), कोदो, सॉवा आदि फसल शामिल है।उन्होंने बताया कि इन फसलों में पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में होती है साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। मोटे अनाज के फायदे को लेकर इसका डिमांड भी अब बढ़ने लगा है। इसलिए मोटे अनाज की खेती शुरू करें, ताकि मुनाफा के साथ साथ अच्छे स्वास्थ्य का लाभ भी मिले।इसके अलावा मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना के तहत 90 प्रतिशत अनुदान पर मक्का की खेती करने, बाजरा, ज्वार आदि फसलों की खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। बीटीएम शशांक नवल ने बताया कि खरीफ महोत्सव के दौरान मोटा अनाज जैसे मकई, मडुआ, कोदो, रागी सहित अन्य मोटो अनाज के उत्पादन पर जोर दिया साथ ही वैज्ञानिक तरीके से खेती कर कम खर्च में अधिक पैदावार प्राप्त करने के बारे में जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक सकीना परवीन ने ज्यादा मुनाफे के लिए आधुनिक तकनीक से खेती करने का सुझाव दिया। भाजपा नेता भूप नारायण यादव और जदयू नेता राकेश सिंह ने भी किसानों को बिहार सरकार के योजनाओं के बारे विस्तृत जानकारी देते हुए उन्नत खेती करने का लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिये।मौके पर एटीएम आशुतोष कुमार,कृषि समन्वयक अमरीश कुमार,राज कुमार, राजकुमार जयसवाल,कार्यपालक सहायक संजय कुमार, लेखापाल रितेश कुमार,किसान सलाहकार वेद प्रकाश पाठक सहित तमाम किसान मौजूद थे।

