Best News StoryCrimeCyber Crimekanpur nagarPolice Good Workटॉप न्यूज़

बर्रा थाना पुलिस द्वारा साइबर गैंग का वांछित इनामिया आरोपी गिरफ्तार?

बड़ी खबर | कानपुर नगर

बर्रा थाना पुलिस द्वारा साइबर गैंग का वांछित इनामिया आरोपी गिरफ्तार?

सूर्या न्यूज 24 कानपुर नगर
रिपोर्टर – नफीस खान

कानपुर नगर के बर्रा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने साइबर अपराधों में वांछित एक इनामिया आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस की सक्रिय कार्रवाई और प्रभावी अभियान का हिस्सा बताई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस साइबर गैंग के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
इस संबंध में अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) श्री विपिन ताडा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि साइबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
बाइट – अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था), श्री विपिन ताडा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!