विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस(एनीमिया) के प्रति राजकीय उत्क्रमित उच्च मा• विद्यालय महुअर,बगहा 2 के छात्राओं को किया गया जागरूक
विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस(एनीमिया)
के प्रति राजकीय उत्क्रमित उच्च मा• विद्यालय महुअर,बगहा 2 के छात्राओं को किया गया जागरूक,एनीमिया के रोकथाम को लेकर छात्राओं ने नाटक के माध्यम से दी विस्तृत जानकारी।
बिहार डेस्क/भास्कर
बगहा।10+2 राजकीय उत्क्रमित उच्च मा• विद्यालय महुअर,बगहा 2 में बुधवार को प्रधानाध्यपक एल उमेश प्रसाद साह के नेतृत्व में विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के छात्राओं को
एनीमिया के प्रति जागरूक किया गया।आपको बता दें कि सिकल सेल रोग(एससीडी)और विश्वभर में व्यक्तियों,परिवारों एवं समुदायों पर इसके प्रभाव के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रत्येक वर्ष 19 जून को विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस मनाया जाता है।वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद साह ने बताया कि बच्चों में ज्यादातर आयरन की कमी से एनीमिया होता है।इसकी सबसे बड़ी वजह गलत खानपान है। आजकल ज्यादातर बच्चे पौष्टिक आहार नहीं लेते हैं और वे फास्ट फूड का सेवन करते हैं,जो बच्चों में एनीमिया की सबसे बड़ी वजह है।उन्होंने बताया कि शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को एनीमिया कहा जाता है। हिमोग्लोबिन हमारे शरीर में ऑक्सीजन को ट्रांसपोर्ट करने का काम करता है। इसकी कमी से बच्चों में कमजोरी,थकावट, चिड़चिड़ापन, ग्रोथ नहीं होना, पढ़ाई में मन नहीं लगना,सफेद पड़ जाना जैसे लक्षण हैं। इससे बचाव के लिए सबसे जरूरी पौष्टिक संतुलित और आयरन युक्त आहार बच्चों को लेना चाहिए।इसी क्रम में विद्यालय छात्र- छात्राओं ने विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस पर विभिन्न भाषण दिये और नाटक की प्रस्तुति करते हुए एनीमिया से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किये।मौके पर शिक्षक विवेक कुमार, धर्मेश कुमार तिवारी,दीपक जगरनाथ,मनोज कुमार, मंटू कुमार पांडे,शिक्षिका निशा त्रिपाठी,खुशबू कुमारी,किरन कुमारी सहित तमाम छात्राएं मौजूद रही।