Best News Story

भारत-नेपाल सीमा पर वाल्मीकिनगर और त्रिवेणी में लोगों ने भूकंप का झटका किया महसूस

वाल्मीकिनगर।भारत-नेपाल सीमा के लोगों ने भुकंप के झटके को महसूस किया।वाल्मीकि नगर व पड़ोसी देश नेपाल में रविवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह लगभग 7 बजकर 24 मिनट पर अचानक धरती हिलने लगी। यह झटका लगभग चार से पांच सकेंड तक रहा। इस दौरान घरों में रखे बेड, टेबुल, कुर्सी,टीवी,पंखा, मोटर साइकिल आदि हिलते नजर आए। लोगों के समझते – समझते झटके आने बंद हो गये। इसके बाद लोग एक दूसरे से भूकंप के सबंध में जानकारी लेते नजर आये। वही कुछ लोग दुबारा भूकंप आने के भय से सहमे व सतर्क नजर आए। हालांकि दुबारा भूकंप के झटके नही आने से लोगों ने राहत की सांस ली। इस भूकंप से कहीं से किसी तरह के हताहत व नुकसान की खबर नही है।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!