Best News StoryCrimedethkanpurझमाझम ख़बरटॉप न्यूज़विद्युत विभागसमस्या

रावतपुर में करंट लगने से दो लोगों की मौत, मुआवजे और नौकरी को लेकर परिजनों से हुआ समझौता?

📰 बड़ी खबर | कानपुर नगर

रावतपुर में करंट लगने से दो लोगों की मौत, मुआवजे और नौकरी को लेकर परिजनों से हुआ समझौता?

सूर्या न्यूज 24 | कानपुर नगर से रिपोर्टर — नफीस खान

कानपुर। थाना रावतपुर क्षेत्र में 26 सितंबर 2026 को करंट लगने से दो व्यक्तियों की मृत्यु के बाद परिजनों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर शव रखकर विरोध किया जा रहा था।
पुलिस द्वारा दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम समेत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कराई गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में स्कूल प्रबंधन और मृतकों के परिजनों के बीच वार्ता कराई गई।
वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच तीन बिंदुओं पर सहमति बनी। समझौते के अनुसार स्कूल प्रबंधक द्वारा दोनों पीड़ित परिवारों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता/मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक मृतक परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने तथा परिवार के बच्चों को कक्षा 12वीं तक निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की बात पर सहमति बनी।
समझौते के बाद परिजन शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले गए। पुलिस के अनुसार मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है और किसी प्रकार की समस्या नहीं है।
बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री एस. एम. कासिम आबिदी!

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!