Best News Story

चलती ट्रेन के नीचे घुसकर महिला ने किया जान देने का प्रयास

चलती ट्रेन के नीचे घुसकर महिला ने किया जान देने का प्रयास

उन्नाव गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर एक महिला ने चलती ट्रेन में घुसने का प्रयास किया। घटना रविवार दोपहर की उस समय घटी जब ट्रेन संख्या 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी डाउन लाइन से लखनऊ की ओर रवाना हो रही थी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने समय रहते महिला की जान बचाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।जानकारी के अनुसार गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन ने स्टेशन के रेलवे क्रॉसिंग को पार किया, नगर के पोनी रोड मोहल्ले की महिला ने अचानक चलती ट्रेन में घुसने की कोशिश की। महिला की इस हरकत को देख एक राहगीर ने तुरन्त उसकी सहायता की और उसे ट्रेन से खींचकर बाहर किया। राहगीर की सतर्कता के कारण महिला की जान बच गई। यदि राहगीर थोड़ा भी देर कर देता, तो महिला की जान जा सकती थी।सूचना मिलने पर आरपीएफ की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की। उन्होंने महिला से आत्महत्या की कोशिश का कारण पूछा। महिला ने बताया कि उसके मामी ने उसे लांछित किया है। उसका पति बंगलौर में किसी फैक्ट्री में काम करता है। महिला का कहना था कि शादी के 4 वर्ष बाद भी उसके जीवन में समस्याएं बनी हुई हैं। जिससे वह मानसिक तनाव में है।आरपीएफ ने महिला के परिजनों से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया। महिला का भाई मौके पर पहुंचकर बताया कि उसकी बहन की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसने कहा कि उसकी बहन को सिर में चोट लग गई थी। इसके कारण वह कभी-कभी अजीब हरकतें करती है। भाई ने आरपीएफ को बताया कि वह अपनी बहन की देखभाल के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। लेकिन उसकी मानसिक स्थिति के कारण ऐसा की है। आरपीएफ ने महिला को उसके भाई के सुपुर्द कर दिया।

सूर्य न्यूज़ 24 रिपोर्टर हरिओम

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!