04 अभियुक्त गिरफ्तार,95,000 रूपये का लगाया गया जुर्माना
04 अभियुक्त गिरफ्तार,95,000 रूपये का लगाया गया जुर्माना।


बगहा पुलिस जिला के सभी थाना अंतर्गत वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा, आपराधिक घटना की रोकथाम, यातायात नियमों का पालन की दृष्टिकोण से पुलिस पदाधिकारीकर्मियों के द्वारा बैंकों,वाहनों की सघन जाँच की गई।
बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर
बगहा।बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटा में 04 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है,कुल-37 वारंटो का निष्पादन किया गया है जिसमें जमानतीय 23 अजमानतीय 14 और कुर्की 01 है। उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज ने शनिवार को प्रेस रिलीज जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस जिला अंतर्गत भैरोगंज थाना,रामनगर थाना,नौरंगिया थाना,चौतरवा थाना द्वारा शराब के काण्ड, वारंट में 04 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।एसपी ने बताया कि बगहा पुलिस द्वाराअपराध नियंत्रण हेतु वाहन जॉच किया गया।जॉच के क्रम में यातायात थाना द्वारा-30,500, बगहा थाना द्वारा-26,500, रामनगर थाना द्वारा-14,000, चौतरवा थाना द्वारा-7,000, पटखौली थाना द्वारा-11,000, धनहाँ थाना द्वारा-6,000 इस प्रकार कुल-95,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया।
अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए बगहा पुलिस का निरंतर अभियान जारी है,शुक्रवार की रात्रि में विभिन्न थाना क्षेत्रों में बगहा पुलिस द्वारा रोको-टोको अभियान किया गया तथा संदिग्ध व्यक्ति,वाहनों का विधिवत जांच किया गया।शनिवार को एसपी,बगहा श्री सरोज के निर्देशानुसार बगहा पुलिस जिला के सभी थाना अंतर्गत वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा, आपराधिक घटना की रोकथाम, यातायात नियमों का पालन की दृष्टिकोण से पुलिस पदाधिकारीकर्मियों के द्वारा बैंकों,वाहनों की सघन जाँच की गई।

