AccidentReviewsWorldआपदाझमाझम ख़बरदेश दुनिया

बगहा में आकाशीय ठनका के चपेट में आने से दो लोगों की हुई मौत,दो महिला गंभीर रूप घायल।

बगहा में आकाशीय ठनका के चपेट में आने से दो लोगों की हुई मौत,दो महिला गंभीर रूप घायल।

दोनो परिवारों के परिजन में छाया मातम

बगहा के दो अलग-अलग जगहों पर ठनका गिरने से एक पुरुष और एक महिला किसान की हुई मौत,

बिहार डेस्क/भास्कर दिवाकर

बगहा। बगहा में गुरुवार को दोपहर लगभग 3.30 बजे तेज गर्जना के साथ आकाशीय ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गई तो वही दो महिला गंभीर रूप घायल गई हैं।घायलों को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में भर्ती कराया गया है।समाचार के मुताबिक बगहा अनुमंडल अंतर्गत गंडक पार दियारा क्षेत्र में आकाशीय ठनका गिरने से दो अलग-अलग घटनाओं में एक पुरुष और एक महिला किसान की मौत हो गई हैं। जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतकों में बगहा नगर क्षेत्र के गोडियापट्टी निवासी 30 वर्षीय विनोद चौधरी और आनंदनगर निवासी 60 वर्षीय कृष्णावती देवी शामिल हैं। घायल महिला सुनैना देवी व माया देवी का ईलाज बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। विनोद चौधरी और उनकी पड़ोसी सुनैना देवी खेत में काम करने के लिए बगहा ने गंडक पार दियारा क्षेत्र में गए हुए थे। अचानक तेज गर्जना और बारिश के बीच ठनका गिरने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां स्थानीय लोगों ने उन्हें ईलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां अस्पताल के चिकित्सक ने विनोद चौधरी को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. घनश्याम ने बताया कि सुनैना देवी का ईलाज चल रहा है। दूसरी घटना में कृष्णावती देवी अपने पति किशन चौधरी के साथ धान के खेत में काम कर रही थीं,तभी अचानक ठनका गिरने से महिला कृष्णावती देवी मौके पर ही मौत हो गई। आस पास के किसानों की मदद से कृष्णावती देवी के शव को बगहा लाया गया और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया। मृत कृष्णावती देवी के किशन चौधरी ने बताया कि दोनों साथ में खेतों में काम करने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक तेज आवाज के साथ बिजली तड़की, एक रौशनी हुआ आवाज इतनी तेज थी कि मैं भी गिर गया। उठा तो पत्नी की मौत हो चुकी थी।पत्नी के सर पर ही ठनका गिरा था।ठनका गिरने से हुए मौत व घायल लोगों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल रहा।सभापति प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता,जदयू नेता दयाशंकर सिंह,राहुल सिंह ने घटना को दुखद बताते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया और आपदा से मिलने वाले मुआवजा को दिलाने की पहल कराने की बात कही।मौके पर स्थानीय वार्ड पार्षद,जनप्रतिनिधिगण व अन्य लोग मौजूद रहे।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!