Best News StoryCrimedethUnnaoकॉलेजक्राइमटॉप न्यूज़समस्याहत्या

प्राथमिक विद्यालय के छात्र की मौत के बाद विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई?

उन्नाव। कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम दुर्गाखेड़ा निवासी नरेश कुमार ने अपने 8 वर्षीय पुत्र अनुज की मृत्यु के मामले में विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

बड़ी खबर | उन्नाव

प्राथमिक विद्यालय के छात्र की मौत के बाद विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई?

सूर्या न्यूज 24 जनपद उन्नाव से नफीस खान

उन्नाव। कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम दुर्गाखेड़ा निवासी नरेश कुमार ने अपने 8 वर्षीय पुत्र अनुज की मृत्यु के मामले में विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

परिजनों का कहना है कि अनुज प्राथमिक विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था।
परिजनों के अनुसार, 31 जुलाई 2026 को विद्यालय में पढ़ाई के दौरान अनुज के साथ कथित रूप से कुछ अन्य छात्रों द्वारा मारपीट की गई। बच्चे ने घर पहुंचकर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी और पेट में दर्द की शिकायत की। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन को भी अवगत कराया, लेकिन उनकी शिकायत पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
परिजनों का कहना है कि शाम को अनुज की तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 1 अगस्त 2026 को उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद परिजनों ने कोतवाली सदर में लिखित शिकायत देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। उनका आरोप है कि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही। इसको लेकर परिवार और ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई।
पीड़ित परिवार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन तथा बेसिक शिक्षा अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि, इस मामले में विद्यालय प्रबंधन, पुलिस प्रशासन अथवा अन्य संबंधित अधिकारियों का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!