Best News StoryCrimeCYBER THANAटॉप न्यूज़समस्या
बड़ी खबर | कानपुर नगर अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए भवन में स्थानांतरित हुआ कमिश्नरेट कानपुर का साइबर थाना


-
बड़ी खबर | कानपुर नगर
अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए भवन में स्थानांतरित हुआ कमिश्नरेट कानपुर का साइबर थाना
-
🔹 सिविल लाइंस स्थित नए भवन में आधुनिक तकनीक, विशेष टेक्निकल सेल और उन्नत सॉफ्टवेयर से लैस साइबर थाना शुरू।
🔹 प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल वित्तीय अपराध सहित सभी साइबर मामलों में करेगी त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई।
पुलिस कमिश्नरेट कानपुर ने साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने के उद्देश्य से पूर्व में रेलबाजार स्थित ट्रैफिक पुलिस लाइन परिसर में संचालित साइबर थाने को सिविल लाइंस स्थित 112 कार्यालय परिसर (पुलिस ग्राउंड के सामने) स्थानांतरित कर दिया है। नए भवन को आधुनिक संसाधनों, उन्नत सॉफ्टवेयर और विशेष टेक्निकल सेल से सुसज्जित किया गया है।
नवनिर्मित साइबर थाने का निरीक्षण पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल, अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा तथा अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) श्री संकल्प शर्मा ने किया। अधिकारियों ने उपलब्ध तकनीकी संसाधनों, आधारभूत सुविधाओं एवं कार्यप्रणाली का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्रीमती अंजलि विश्वकर्मा ने बताया कि बढ़ते साइबर अपराधों की चुनौतियों को देखते हुए साइबर थाने को नवीनतम तकनीक और बेहतर आधारभूत सुविधाओं से विकसित किया गया है। यहां प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों की संयुक्त टीम कार्य करेगी, जिससे साइबर फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, डिजिटल वित्तीय अपराध और अन्य साइबर मामलों की जांच अधिक वैज्ञानिक, प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से की जा सकेगी।
उन्होंने बताया कि नए साइबर थाने में सहायक पुलिस आयुक्त (साइबर), प्रभारी निरीक्षक साइबर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहेंगे, जिससे साइबर अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई की गति और गुणवत्ता दोनों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
🎙️ बाइट: अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) श्रीमती अंजलि विश्वकर्मा।


