CrimeMake it ModernPolice Good Workक़ानूनी जानकारीचोरीझमाझम ख़बरदेश दुनिया

झपटा मार मोबाइल चोर को भैरोगंज पुलिस के जवानों ने घटना के कुछ देर बाद चोर को कब्रगाह से धर दबोचा।

झपटा मार मोबाइल चोर को भैरोगंज पुलिस के जवानों ने घटना के कुछ देर बाद चोर को कब्रगाह से धर दबोचा।

बिहार डेस्क/ भास्कर दिवाकर

बगहा।बगहा ट्रेन में चढ़ते व्यक्ति का मोबाइल एक चोर झपट्टा मार कर ले उड़ा। घटना नरकटियागंज गोरखपुर रेलखंड के भैरोगंज स्टेशन की है। समाचार के मुताबिक सफर कर रहे एक व्यक्ति अपने ससुराल से घर जाने के लिए ट्रेन पर सवार हो गया था। हालांकि इस घटना की सूचना उसने तुरंत भैरोगंज थाने की पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस की तत्परता रंग लाई। पुलिस की सूझबूझ और तत्परता से चोरी गई मोबाइल के साथ चोर को भैरोगंज स्टेशन से पूरब रेलवे लाइन से उत्तर तथा हरहा नदी के किनारे स्थित कब्रगाह से गिरफ्तार कर लिया गया। भैरोगंज थानाध्यक्ष भरत कुमार ने बताया कि मोबाइल चोर पटखौली थाना क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी छोटे सोनी का पुत्र छोटू कुमार है। उन्होंने बताया कि रामनगर निवासी मुस्ताक शेख भैरोगंज थाना क्षेत्र के कपरधिका अपने ससुराल से 21 सितंबर की सुबह करीब 4:00 बजे भैरोगंज स्टेशन पर पाटलिपुत्र जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में ज्यों ही सवार हुआ। सही मौके की ताक में लगा चोर झपट्टा मार कर मोबाइल लेकर चंपत हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसे मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके विरुद्ध पुलिस अपने ब्यान पर भैरोगंज कांड संख्या 89 / 24 दिनांक 21/9/24 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया है।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!