दो बाइकों की टक्कर में किशोर की मौत, उन्नाव में 4 गंभीर घायल, तेज रफ्तार और FC बिना हेलमेट थे राइडर्स

दो बाइकों की टक्कर में किशोर की मौत, उन्नाव में 4 गंभीर घायल, तेज रफ्तार और FC बिना हेलमेट थे राइडर्स
रिपोर्ट: संजू यादव संवादाता
उन्नाव। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर भदनी गांव के पास मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 14 वर्षीय पुनीत यादव की मौके पर मौत हो गई। चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर दूर तक घिसटते चले गए। पुनीत अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। दुर्घटना में विवेक यादव, शिवांश यादव समेत दो अन्य लोग घायल हुए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल भिजवाया। घायलों को पहले उन्नाव जिला अस्पताल ले जाया गया। दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कानपुर रेफर किया गया। माखी थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दुर्घटना तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुई। दोनों बाइक चालक बिना हेलमेट के थे। माखी थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दुर्घटना तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुई। दोनों बाइक चालक बिना हेलमेट के थे। पुनीत की मौत की खबर से उसके घर में कोहराम मच गया। परिवार के लोग शव से लिपटकर रोने लगे। गांव में इस हादसे की चर्चा रही और लोग सड़क सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखे