CrimeE-PaperMake it ModernNew LookPolice Good WorkReviewsटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़
Trending

बगहा एसपी द्वारा जनता दरबार में कई जन सुनवाई की एवं परिवादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबन्धित थाना के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

05 अभियुक्त गिरफ्तार,49 वारंट का हुआ निष्पादन।

बगहा पुलिस ने 531 वाहन जांच करते हुए 78,500 रूपये का काटा गया चालान।

 

बिहार डेस्क /बगहा।बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटा में 05 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है,कुल 49 वारंट एवं 02 कुर्की का निष्पादन किया गया।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने गुरुवार को प्रेस रिलीज जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जेल भेजे गए अभियुक्तों की संख्या 05 हैं। जिसमें एससी एसटी एक्ट में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 01,शराब के साथ में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 01,वारंट में गिरफ्तारी 03 की हुई हैं।इसके साथ ही अवैध शराब में 776.8 लीटर देशी विदेशी शराब की बरामदगी की गई।वही बगहा पुलिस द्वारा जांच किए गए वाहनों की कुल संख्या 531 शमन राशि 78,500 रूपये हैं।इसके साथ ही गुरुवार को बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देशानुसार बगहा पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न चौक-चौराहों पर सघन वाहन जांच रोको-टोको अभियान चलाया गया। विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु बगहा पुलिस द्वारा आवागमन वाले वाहनों की सघन जांच की गई।इसके साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्र में अवस्थित बैंकों का संबंधित थाना द्वारा पेट्रोलिंग गाड़ी से चेकिंग किया गया।एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज द्वारा जनता दरबार में कई जन सुनवाई की एवं परिवादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबन्धित थाना के पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!