E-PaperEducationNew Lookटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़समस्या
Trending

बगहा अनुमंडलीय मैदान में नवचयनित प्रधान शिक्षकों की बैठक आयोजित।

बगहा अनुमंडलीय मैदान में नवचयनित प्रधान शिक्षकों की बैठक आयोजित। ——– माननीय उच्च न्यायालय में दर्ज प्रधान शिक्षक से संबंधित सभी 48 वादी शिक्षकों को छोड़कर बाकी सभी शिक्षकों का पदस्थापन शीघ्र अति शीघ्र किया जाए।

बिहार डेस्क/ बगहा।बगहा अनुमंडलीय मैदान के मंच पर बीपीएससी द्वारा नवचयनित प्रधान शिक्षकों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार यादव, वर्तमान में विशिष्ट शिक्षक यू.एम.एस बखरिया ने की। बैठक में दर्जनों प्रधान शिक्षकों ने भाग लिया और महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की।वही प्रधान शिक्षक परीक्षा एवं परीक्षा परिणाम के एक वर्ष बीत जाने के बावजूद अभी तक पदस्थापन नहीं किया जा सका हैं जबकि बाद में टीआरई-3 की परीक्षा एवं रीजल्ट के बाद इनका पदस्थापन हो गया हैं।बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने सरकार से मांग की कि माननीय उच्च न्यायालय में दर्ज प्रधान शिक्षक से संबंधित सभी 48 वादी शिक्षकों को छोड़कर बाकी सभी शिक्षकों का पदस्थापन शीघ्र अति शीघ्र किया जाए। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के चलते हजारों शिक्षकों को लटकाए रखना कहीं से उचित नहीं है।उपस्थित सभी शिक्षकों ने सरकार के समक्ष यह भी मांग रखी कि जिस प्रकार शिक्षकों के स्थानांतरण में पंचायत का विकल्प लिया गया था, वैसे ही प्रधान शिक्षकों के पदस्थापन के लिए भी पंचायत (10) चुनने का विकल्प दिया जाना चाहिए।बैठक में राजकुमार यादव, संजय कुमार चौरासिया, बाबू साहेब शर्मा, रंजीत कुमार सिंह, मंजीत कुमार अभिषेक कुमार,भजू राम, राजन कुमार रंजन, सुनील कुमार राउत, संजीव कुमार सुमन, पिन्टू कुमार अनिल कुमार, विजय बैठा एवं शैलेन्द्र कुमार आदि दर्जनों शिक्षकों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!