आज प्रखंड बगहा एक के तीन पंचायतों और प्रखंड बगहा दो के चार पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट निपटारा*
आज प्रखंड बगहा-1 अंतर्गत बीबी बनकटवा, चंद्रपुर रतवल और सिंघाड़ी पिपरिया पंचायत मे लगेगा “सहयोग शिविर” ग्रामीणों के समस्याओं का होगा समाधान–बीडीओ प्रदीप कुमार।
आज प्रखंड बगहा दो के सेमरा कटकुईया,नौरंगिया दरदरी, बेलहवा मदनपुर और महुआ कटहरवा पंचायत में लगेगा सहयोग शिविर,समस्याओं का होगा समाधान–बीडीओ
बिहार डेस्क,बगहा। 02 जून को प्रखंड बगहा-1 अंतर्गत बीबी बनकटवा, चंद्रपुर रतवल और सिंघाड़ी पिपरिया पंचायत में आयोजित होने वाले “सहयोग शिविर” को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने प्रखंड एवं पंचायत स्तर के अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सहयोग शिविर में सभी अधिकारी और कर्मी निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि शिविर में आने वाले लोगों की विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर मिल सके।इस सहयोग शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रहेगी।इसे देखते हुए सभी विभागों के अधिकारी और कर्मी बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का बात कही हैं। बीडीओ ने अधिकारियों और कर्मियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि “सहयोग शिविर” के आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीडीओ ने जानकारी देते हुए कहा कि “सहयोग शिविर” का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करना और विभागीय कार्यों को सरल एवं पारदर्शी बनाना है।बीडीओ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन कर लोगों को राहत पहुंचाई जाए और शिविर को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।उन्होंने कहा कि “सहयोग शिविर” को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।इस सहयोग शिविर में सभी विभाग के अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहेंगे।
###वही दूसरी तरफ प्रखंड बगहा दो के सेमरा कटकुईया,नौरंगिया दरदरी, बेलहवा मदनपुर और महुआ कटहरवा पंचायत में 02 जून मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, आय-जाति-आवासीय प्रमाण पत्र, राजस्व, स्वच्छता,स्वास्थ्य विभाग,पेशन समेत अन्य योजनाओं से जुड़ी समस्याओं का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया जाएगा। बीडीओ बिड़ू कुमार राम ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं से संबंधित कागजात के साथ शिविर में पहुंचकर लाभ उठाएं। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा।


