हर भक्त की मनोकामनाएं पूरी करते हैं बाबा सनासीर नाथ
हर भक्त की मनोकामनाएं पूरी करते हैं बाबा सनासीर नाथ
उन्नाव हरदोई जिले के मल्लावां में भगवान शंकर का प्रसिद्ध सुनासीर नाथ बाबा मंदिर है। इस मंदिर को सनाधीनाथ बाबा के नाम से भी जानते हैं। इसे छोटा काशी विश्वनाथ धाम भी कहा जाता है। यहां पर हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। खासकर सावन के महीने के हर सोमवार को बहुत विशाल मेला लगता है। मान्यता है कि भगवान भोलेनाथ के इस सिद्ध स्थान पर जो भी भक्त सच्ची श्रद्धा से भगवान शिव की आराधना करता है, सनाधीनाथ बाबा उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। सावन का महीना खत्म होने के बाद बाबा सुनासीर नाथ मंदिर मे मंगलवार के दिन बाबा का श्रृंगार किया जाएगा है। बाबा सुनासीर नाथ मंदिर की सुबह से ही साफ-सफाई की व्यवस्था शुरू हो गई है। मंदिर जाने के लिए बाबा सुनासीर नाथ मंदिर मंदिर की कमेटी द्वारा पुलिस बल तैनात रहता है। जिससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में दिक्कत ना हो।बाबा सुनासीर नाथ मंदिर कमेटी सेवा समिति के मुख्य अतिथि के के रूप में , सौरभ कुमार, कमलेश कुमार, अभय शंकर शुक्ला, मुकेश गुप्ता, रमेश बाबू, अतुल शुक्ला, नितेश राठौर अंकित कनौजिया, अशोक, रमेश चंद्र उपस्थित रहते हैं।

