आगरा में TCS कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले मानव ने रोते हुए Video बनाया।
इसमें कहा– "मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं। प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे,वो बहुत अकेले हो जाते है।

*आगरा*
आगरा में TCS कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा ने फांसी लगाकर जान दे दी। मरने से पहले मानव ने रोते हुए Video बनाया।
इसमें कहा– “मैं पत्नी से तंग आ चुका हूं। प्लीज मर्दों के बारे में कोई तो बात करे,वो बहुत अकेले हो जाते है।
![]()
आगरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक आईटी कंपनी में रिक्रूटमेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत मानव शर्मा ने पारिवारिक तनाव और उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने खुदकुशी से पहले लाइव वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे एक बार फिर घरेलू विवादों से जुड़े मामलों पर बहस छिड़ गई है। पूरा विवरण- यह मामला आगरा के डिफेंस कॉलोनी का रहने वाले मानव शर्मा (आईटी कंपनी के रिक्रूटमेंट मैनेजर) ने 24 फरवरी को अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उन्होंने एक 6 मिनट 57 सेकंड लंबा वीडियो बनाया, जिसमें वह बेहद भावुक नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में मानव ने पत्नी पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए और पुरुषों के लिए भी एक सुरक्षात्मक कानून बनाए जाने की अपील की।अपने आखिरी वीडियो में मानव कहते हैं, “पापा, मम्मी, अक्कू… सॉरी, अब मैं जा रहा हूं। मर्दों के बारे में भी कोई बात करे, वे बहुत अकेले होते हैं।” इस भावुक संदेश के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली। पत्नी पर उत्पीड़न के आरोप मृतक के पिता के अनुसार, मानव शर्मा की शादी पिछले साल ही हुई थी। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को मुंबई लेकर गया था, लेकिन वहां आए दिन उनके बीच झगड़े होते थे। मानव के परिवार का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती थी।
सूर्या न्यूज 24 व सप्ताहिक समाचार प्रीति वाणी से नफीस खान की रिपोर्ट
