E-PaperMake it ModernMobile PhonesNew LookReviewsTravelटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़विभागीयसरकारी योजनायें
Trending

महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर आईसीडीएस कार्यालय बगहा-02 में आयोजित हुई ‘सखी वार्ता

महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर आईसीडीएस कार्यालय बगहा-02 में आयोजित हुई ‘सखी वार्ता।बिहार डेस्क,बगहा। जिला हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, पश्चिम चंपारण के तत्वावधान में बुधवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा आत्मनिर्भरता से जुड़ी जानकारियों के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम मे जिला मिशन समन्वयक(डीएमसी)अर्जुन कुमार ने महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए और योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

एफएलएस आर्यन कुमार ने महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आर्थिक सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं आईसीडीएस के प्रखंड समन्वयक विवेक कुमार ने आंगनबाड़ी सेविकाओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे समाज में महिलाओं और बच्चों के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं साथ ही आंगनबाड़ी सेविकाओं को क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाने और जरूरतमंद महिलाओं तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को भी सुना गया तथा समाधान को लेकर आवश्यक सुझाव दिए गए।इस अवसर पर निम्न वर्गीय लिपिक विकास कुमार, डाटा ऑपरेटर अब्दुल हामिद अंसारी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!