कानपुर नगर निगम में भाजपा पार्षदों का शक्ति प्रदर्शन 6 पार्षदों पर गंभीर आरोप?

कानपुर नगर से बड़ी खबर
कानपुर नगर निगम में भाजपा पार्षदों का शक्ति प्रदर्शन 6 पार्षदों पर गंभीरKANPUR NAGAR
RAJNITI ME GIR SE TEJ HALCHAL आरोप?

सूर्या न्यूज़ 24 कानपुर नगर से रिपोर्टर नफीस खान
कानपुर नगर निगम की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। भाजपा पार्षदों के एक बड़े समूह ने प्रेस वार्ता कर 6 असंतुष्ट पार्षदों पर संगठन और सरकार की छवि धूमिल करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्षदों का कहना है कि कुछ लोग लगातार नेतृत्व के खिलाफ बयानबाजी कर नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
भाजपा पार्षदों ने दावा किया कि महापौर के नेतृत्व में नगर निगम में विकास कार्य निरंतर जारी हैं और किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि महापौर नीति निर्धारण का कार्य करती हैं, जबकि नगर आयुक्त प्रशासनिक स्तर पर उन नीतियों का क्रियान्वयन करते हैं।
पार्षदों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि संगठन विरोधी गतिविधियां और बयानबाजी बंद नहीं हुई तो 75 से अधिक भाजपा पार्षद लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराएंगे। साथ ही शीर्ष नेतृत्व से ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई जो तथ्यों के विपरीत बयान देकर संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं।
फिलहाल इस शक्ति प्रदर्शन के बाद कानपुर नगर निगम की सियासत और गरमा गई है। अब सबकी नजर भाजपा नेतृत्व के अगले कदम पर टिकी हुई है।
बाइट – पार्षद नवीन पंडित




