बर्रा-7 में किराये के मकान से पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी?*

*कानपुर नगर से बड़ी खबर*

*बर्रा-7 में किराये के मकान से पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच जारी?*
सूर्या न्यूज 24 | कानपुर नगर
रिपोर्ट: नफीस खान
कानपुर नगर के बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा-7 में मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को एक किराये के मकान से पति-पत्नी के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार पति का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी का शव कमरे के फर्श पर पड़ा हुआ मिला। दोनों मूल रूप से सचेंडी थाना क्षेत्र के निवासी थे और कुछ दिन पूर्व ही उक्त मकान में किराये पर रहने आए थे।
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए गए तथा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का निर्धारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।
गौरतलब है कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में पत्नी की हत्या के बाद पति द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की गई है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसलिए इस कोण को फिलहाल केवल जांच का एक संभावित पहलू माना जा रहा है। मामले में अंतिम निष्कर्ष पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
बाइट: पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) श्री दीपेन्द्रनाथ चौधरी।



