झाँसी पुलिस ने सनसनीखेज़ लूट में संलिप्त सिपाहियों समेत आरोपियों को गिरफ़्तार कर 24 लाख 50 हज़ार रुपये और घटना में प्रयुक्त कार की बरामद-*

*झाँसी पुलिस ने सनसनीखेज़ लूट में संलिप्त सिपाहियों समेत आरोपियों को गिरफ़्तार कर 24 लाख 50 हज़ार रुपये और घटना में प्रयुक्त कार की बरामद-*

(ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा,जिला-झाँसी,उत्तर प्रदेश)
झाँसी जनपद में पुलिस टीम ने 24 लाख 90 हजार रुपये की लूट के मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा किया है और 2 सिपाहियों सहित 6 अपराधियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 24 लाख 50 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद की गई है….
पुलिस के अनुसार ऑनलाइन सट्टे में हुए नुकसान की भरपाई के लिए लूट की साजिश रची गई थी।झाँसी जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में बीते 12 जुलाई को हुई 24 लाख 90 हजार रुपये की लूट की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया….
S.S.P के निर्देशन में गठित टीम ने CCTV फुटेज़ और सर्विलांस तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्यवाही करते हुए कुल-6 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफ़लता प्राप्त की है….
गिरफ्तार आरोपियों में गौरव यादव, सुरेश यादव,सुखवीर,सूरज सिंह के अलावा जालौन पुलिस लाइन में तैनात 2 सिपाहियों-रवेंद्र राजपूत और मनोज शामिल हैं।पुलिस ने उनके कब्जे से लूटी गई रकम में से 24 लाख 50 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार बरामद की है….
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी झांसी निवासी सूर्यांश ऑनलाइन सट्टे में मध्य प्रदेश के सतना के सटोरियों के पास 24 लाख 90 हजार रुपए की बड़ी रकम हार गया था। आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर एक अनोखी डकैती की योजना बनाई।सूर्यांश ने हारे हुए 24 लाख 90 हजार रुपए मध्य प्रदेश के सटोरियों के एजेंट को दिए तो आरोपियों ने एजेंट को अगवा करके उससे पैसे छीन लिए और वापस झांसी के सटोरिया सूर्यांश को वापस कर दिए मुख्य साजिश करता सूर्यांश ने यह डकैती का पूरा षड्यंत्र अपनी मौसी के लड़के अंकित के साथ मिलकर रचा था,जिसमें एक-एक लाख रुपए देकर में तीनों पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था पुलिस ने गिरफ्तार दोनों पुलिसकर्मियों के पास से एक-एक लाख रुपए बरामद कर लिए हैं। मामले में एक अन्य आरक्षी समेत चार और लोगों के नाम भी प्रकाश में आए हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा गया है। घटना में शामिल पुलिस कर्मियों को जालौन जिले के S.P ने निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं।2 पुलिसकर्मियों ने वर्दी पहन कर दिया था घटना को अंजाम।


