Accidentbiharक़ानूनी जानकारीटॉप न्यूज़बिहारराहत कार्यलोकल न्यूज़विभागीयसमस्या
Trending

भैरोगंज थाना क्षेत्र में विद्युत दुर्घटना में मृत बच्चों के आश्रितों को 4-4 लाख का अनुग्रह अनुदान, एसडीएम ने आश्रितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा।

भैरोगंज थाना क्षेत्र में विद्युत दुर्घटना में मृत बच्चों के आश्रितों को 4-4 लाख का अनुग्रह अनुदान, एसडीएम ने आश्रितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का दिलाया भरोसा।

बिहार डेस्क,बगहा।बगहा अनुमंडल अंतर्गत भैरोगंज थाना क्षेत्र के खटोरी पंचायत में रविवार को कलश यात्रा के दौरान विद्युत आघात से दो बच्चों की मौत के बाद अनुमंडल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की।अनुमंडल पदाधिकारी चांदनी कुमारी स्वयं मृत बच्चों के परिजनों से देर शाम मिलीं और उन्हें ढांढस बंधाते हुए सरकार की ओर से अनुग्रह राशि का चेक सौंपा। इस दौरान विद्युत कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार, अंचलाधिकारी रवि भूषण गौरव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। बताया जाता है कि कलश यात्रा के दौरान विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हुआ और पीड़ित परिवारों को अविलंब सहायता उपलब्ध कराई गई।एसडीएम चांदनी कुमारी ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में प्रशासन पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है तथा उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!