झाँसी रेलवे स्टेशन R.P.F टीम ने रेलवे संपत्ति चुराने वाले चोर को चोरी के माल समेत किया गिरफ़्तार-*

*झाँसी रेलवे स्टेशन R.P.F टीम ने रेलवे संपत्ति चुराने वाले चोर को चोरी के माल समेत किया गिरफ़्तार-*

(ब्यूरो रिपोर्ट : अमित मिश्रा,झाँसी)
झाँसी रेलवे स्टेशन अंतर्गत थाना रेल सुरक्षा बल (R.P.F) टीम ने रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के तहत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए (दिनाँक-05 जुलाई 2026) को DSCR/झाँसी से प्राप्त सूचना के आधार पर गढ़मऊ रेलवे स्टेशन यार्ड की लूप लाइन (संख्या-05) पर खड़ी तेल की टंकी से लोड वैगन से HSD ऑयल चोरी करते हुए 01आरोपी-शैलेन्द्र उर्फ झांसिया को किया गिरफ़्तार और कार्यवाही के दौरान उसके और 04 साथी मौके से फ़रार हो गए….
पकड़े गए आरोपी के कब्जे से लगभग 350 लीटर HSD ऑयल (07 भरी जरीकैन और 08 खाली जरीकैन लगभग 1.5 इंच व्यास का प्लास्टिक पाइप) तथा 350 रुपये नगद,01 मोटरोला कीपैड मोबाइल बरामद किया गया है।बरामद रेलवे संपत्ति का अनुमानित मूल्य 31,500 रुपये है।इस संबंध में अपराध (संख्या-16/2026) के तहत धारा-03 रेलवे संपत्ति (विधिविरुद्ध कब्जा) अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है….
पूछताछ के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी ने अपने फ़रार साथियों के नाम-धीरज उर्फ धीरू,नीरज,अभिषेक और धर्मेन्द्र (पिकअप ड्राइवर) बताए हैं,जिन्हें प्रकरण में वांछित किया गया,उनकी गिरफ्तारी के लिए आर०पी०एफ० टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


