
झाँसी वीडियो न्यूज़-

Heading- झाँसी पुलिस टीम ने चोरी की योजना बनाते और रेकी करने वाले 03 शातिर अन्तर्राजीय चोरों को औचक छापा मारकर किया गिरफ़्तार-
Anchor/ब्यूरो रिपोर्ट : अमित मिश्रा
(झाँसी,यू०पी०)
Script- झाँसी जनपद के थाना सीपरी बाजार पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना की योजना बनाते हुए 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस द्वारा पूछताछ में ज्ञात हुआ कि तीनों चोर राजस्थान के निवासी हैं तथा एक अंतर्राज्यीय चोरी सबंधी प्रकरण में बंद पड़े मकानों की रेकी कर सब्बल और सरिया से ताला एवं दरवाजे तोड़कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे एवं इनके द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर जनपद झाँसी में भी चोरी की घटनाएं कारित की गई हैं।पकड़े गए अपराधियों के कब्जे से अवैध शस्त्र,कारतूस,चोरी की नकदी,जेवरात तथा चोरी में प्रयुक्त सब्बल और सरिया बरामद किए गए हैं।इस दौरान पुलिस हिरासत में इन पकड़े गए अपराधियों का आपराधिक इतिहास भी प्रकाश में आया है।



