Best News StorydethJhansiक़ानूनी जानकारीझमाझम ख़बरटॉप न्यूज़तकनीकीदेश दुनियासमस्या
झाँसी-ललितपुर लोकसभा सांसद-अनुराग शर्मा मऊरानीपुर में घटित 5 लोगों की नदी में डूबने से हुई दुःखद मौत पर उनके शोकाकुल परिवार से मिलने पहुँचे-*

*झाँसी-ललितपुर लोकसभा सांसद-अनुराग शर्मा मऊरानीपुर में घटित 5 लोगों की नदी में डूबने से हुई दुःखद मौत पर उनके शोकाकुल परिवार से मिलने पहुँचे-*

ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा,झाँसी (उत्तर प्रदेश)
झाँसी जिले में रानीपुर क्षेत्र के देवरी सिंहपुरा में सुखनई नदी में डूबने से पाँच लोगों के निधन की अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक घटना के संज्ञान में आते ही सांसद-अनुराग शर्मा ने मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्र के अपने सभी सार्वजनिक कार्यक्रम तत्काल प्रभाव से स्थगित कर मऊरानीपुर स्थित मोर्चरी और पोस्टमार्टम हाउस पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मिले तथा इसके पश्चात देवरी सिंहपुरा स्थित ग्राम पहुँचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया।सांसद इस समय भी वहीं उपस्थित रहकर परिवार के साथ खड़े हैं….
इस अत्यंत दुःख की घड़ी में उनकी पूरी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
